आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन
 आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन

 



आगर मालवा ।. आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का 53 वर्ष की आयु में गुरुवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि ऊंटवाल ने सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 
आगर भाजपा अध्यक्ष दिलीप सखलेचा ने बताया कि ऊंटवाल के पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट करके उज्जैन के नागझिरी हवाई पट्‌टी पर लाया जाएगा। शाम 6 बजे से आगर में भाजपा जिला मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद रात में आलोट पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।